Header
+91 9450414026 svmjbd56@gmail.com

Announcements

20 मई से लेकर आगामी 30 जून तक पहली से लेकर 12वीं तक स्कूल बंद रहेंगे || 20 मई से लेकर आगामी 30 जून तक पहली से लेकर 12वीं तक स्कूल बंद रहेंगे

About Us

आचार्य राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जलालाबाद शाहजहांपुर

सा विद्या या विमुक्तये

एकात्मक मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की धयेयनिष्ठा, राष्ट्रभक्ति, त्याग तथा कर्ममयी भावना को ही साकार स्वरुप प्रदान करने के उद्देश्य से श्री प्रकाश चंद्र जी (अखिल भारतीय संगठन मंत्री विद्याभारती) ने अपने सौम्य व्यवहार से समाज के गणमान्य नागरिको को इस पवित्र कार्य हेतु प्रेरित किया जिसके कारण विद्यालय की नींव पड़ी । कुछ राष्ट्र एवं समाज हितैषी महानुभावो ने विचार किया कि अपने भौतिक शरीर से वह महामानव इस संसार से विदा हो गया किन्तु मानवता की सेवा औऱ भावी पीढ़ी के संस्कार हेतु उसके आदर्श पल्लवित होते रहे, इस हेतु एक श्रेष्ठ संस्कारक्षम विद्यालय प्रारंभ किया जाए।

School Building
Principal

(प्रधानाचार्य)

श्री कृष्णपाल सिंह

PRINCIPAL MESSAGE

मानव जीवन को समरस एवं सुसमम्पन बनाने के लिए शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा वह अपनी प्रचीन संस्कृति को संजोकर एबं भविष्य में दुनिया के विकसित देशों के साथ कदम से क़दम मिलाकर चल सके । 21वी शताब्दी में मानव एवं प्रौधोगिकी द्वारा जीबन के प्रत्येक क्षेत्र में आने वाली विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए सछम हो सके इसके लिए हम विद्यालयों को एक उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र प्रदान करते है हम छात्रों के लिये शारीरिक, मानसिक ,नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास के सभी अवसर उपलब्ध कराते है जिससे छात्र राष्ट्र भक्ति से परिपूर्ण होकर सुयोग्य नागरिक बन सके ।उत्तम शैक्षणिक आधारभूत संरचना और सर्वश्रेष्ठ संकाय के द्वारा विद्यालय का वातावरण छात्रो के ज्ञानार्जन एवं अनुशासन के साथ चरित्र निर्माण में भी सहायक है सिद्ध होगा जिससे अध्यापक एवं छात्र शताब्दी के महायज्ञ मे कदम से कदम मिलाकर चल सके और अपने देश और समाज को विकसित करने में आना योगदान प्रदान कर सके ।

VISION & MISSION

Within the five years we will provide:

Our Vision:

आज के बच्चे को हम सक्षम, जिम्मेदार ,नागरिक बनाने और बड़े पैमानें पर शिक्षण और अभिभावक समुदाय के साथ परिपक्व सीखने का माहौल बनाकर विकास को सक्षम बनाने के लिए एक उत्तम संस्थान बनने के लिए प्रयासरत रहना।

Our Mission:

हमारा कथन “संस्कृति, ज्ञान ,चरित्र हमारी समझ और मान्यताओ को दर्शाता है हम यह सुनिश्चित करना चाहते है कि हमारे स्कूल में बच्चों को एक व्यापक और संतुलित पाठ्यक्रम के आधार पर उच्च गुणवत्ता वाले सीखने के अनुभव पदान किए जाए।

विद्या मंदिर: हम शिक्षा के मंदिर बनाने में विश्वास करते है जहां ज्ञान की प्रशंसा होती हैं

समग्र विकास: हम इस प्रकार की शिक्षा प्रणाली का उपयोग करते हैं जिससे छात्र शारीरिक, प्राणिक,मानसिक ,बौद्धिक एवं आध्यात्मिक रूप से पूर्ण विकसित होकर हिन्दुत्वनिष्ठ एवं राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत सुयोग्य नागरिक बनकर वर्तमान की चुनौतीयो का सामना सफलता पूर्वक कर सके तथा समाज के उत्थान में अपना योगदान प्रदान कर सके ।

OBJECTIVE

हमारा लक्ष्य इस प्रकार की राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली का विकास करना है जिसके द्वारा ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण हो सके जो हिंदुत्व निष्ठ एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो, शारीरिक ,प्राणिक ,मानसिक ,बौद्धिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से पूर्ण विकसित हो तथा जो जीवन की वर्तमान चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक कर सकें और उसका जीवन ग्रामो, बनो, गिरिकंदराओं एवं झुग्गी झोपड़ियों में निवास करने वाले दिन दुखी अभावग्रस्त अपने बंधुओं को सामाजिक कुरीतियों ,शोषण एवं अन्याय से मुक्त कराकर राष्ट्र जीवन को समरस, सुसंपन्न एवं सुसंस्कृत बनाने के लिए समर्पित हो।

OUR STRENGTH


600

Students

16

Faculty

Contact Us

आचार्य राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज निकट रामलीला मैदान जलालाबाद, शाहजहांपुर

+91 9450414026

Footer